September 29, 2024

इस दिन आकाश में दिखाई देंगे अद्भुत नज़ारे ‘सौरमंडल में दिखाई देंगे एक साथ 6 गृह : Parade of Planets 2024

जून में एक दुर्लभ खगोलीय घटना दिखने वाली है। जून के पहले सप्ताह में एक सीध में आने वाले हैं छह ग्रह, इस दौरान आसमान में एक सीध में छह ग्रह दिखाई देंगे। इन ग्रहों को पृथ्वी से नंगी आंखों से भी देखा जा सकता है। छह ग्रहों के एक सीध में आने की घटना काफी दुर्लभ मानी जाती है। नासा के वैज्ञानिक भी इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं।जानें कैसे देख सकते हैं यह अनोखी खगोलीय घटना। वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों में ग्रहों का एक दुर्लभ लाइन अप देखने को मिलेगा। जून के पहले सप्ताह में (Parade of Planets 2024) छह ग्रह एक सीध में आने वाले हैं। जिसे ग्रहों की परेड भी कहा जा रहा है। यह चकाचौंध भरा प्रदर्शन हाल ही में हुई कई खगोलीय घटनाओं के बाद हो रहा है।

Table of Contents

इस लोन पर 35% की छूट जानिए पात्रता,दस्तावेज,ब्याजदर : PMFME Loan Apply Online

Parade of Planets 2024 : ग्रहों की परेड

NASA के अनुसार, ग्रहों का एक सीध में आना प्रत्येक ग्रह द्वारा सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमा पूरी करने में लगने वाले समय के आधार पर होता है। चूंकि प्रत्येक ग्रह की परिक्रमा की अवधि अलग-अलग होती है, इसलिए यह बताता है कि ये घटनाएं दुर्लभ क्यों हैं।
पिछली ब्रह्मांडीय घटनाओं की तरह, ग्रहों की परेड स्थान उपयोग की जाने वाली तकनीक के आधार पर दिखाई देगा। नंगी आंखों से सिर्फ पृथ्वी से देखे जाने वाले ग्रहों को ही देखा जा सकेगा। ग्रहों की परेड को दुनिया भर में लगभग हर जगह से कुछ हद तक देखा जा सकता है, जिसमें अबू धाबी और न्यूयॉर्क जैसी जगहें भी शामिल हैं। दृश्यता एक दिन तक सीमित नहीं है, इसलिए दर्शकों को एक झलक पाने के कई मौके मिलेंगे।

बैंक से मुद्रा लोन कैसे मिलता है ? Mudra Loan Online Apply

Parade of Planets 2024

2024 की ग्रहों की परेड में कौन से ग्रह शामिल ?

खगोल विज्ञान ऐप स्टार वॉक के अनुसार, ग्रहों की लाइनअप में बुध, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून शामिल होंगे। साइंस अलर्ट के अनुसार, इस दौरान चंद्रमा भी दिखाई देगा और वह घटते हुए अर्धचंद्र में होगा। इनमें से बुध और मंगल ग्रह सबसे ज्यादा चमकीले दिखाई देंगे, क्योंकि बाकी ग्रहों की तुलना में ये पृथ्वी से नजदीक होंगे। बाकी ग्रह भी रात के समय अच्छी रोशनी के साथ नजर आएंगे।

एप्पल लाया है 50 घंटे तक के बैट्री बैकअप वाला बेहतरीन हेडफोन और लाजवाब साउंड वाला इयरबड्स : Beats Solo Buds and Beats Solo 4 Launched Know Feature

कब-कहां दिखाई देगी ग्रहों की परेड ?

आगामी ग्रहों की परेड 3 जून को न्यूयॉर्क क्षेत्र में होगी। स्टार वॉक ऐप के अनुसार, यह 27 मई को साओ पाउलो के आकाश में एक छोटे से क्षेत्र में शुरू हुआ। ग्रहों की परेड 28 मई को सिडनी से, 29 मई को मैक्सिको से, 30 मई को अबू धाबी और हांगकांग से और 2 जून को एथेंस और टोक्यो से दिखाई देने की भविष्यवाणी की गई है।Parade of Planets NASA America: नासा ने एक अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार 3 जून की सुबह आसमान में गजब का दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा। ऐसा नजारा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। इस नजारे को लोग अपनी आंखों से भी देख सकेंगे।

क्रेडिट कार्ड कैसे बनवायें ? जानिए क्रेडिट कार्ड के फायदे नुक्सान, नियम व शर्तें : Student Credit Card Kaise Banta Hai

Parade of Planets on 3 June 2024.

3 की रात 4 जून की सुबह आसमान में चमत्कार होगा। गजब का नजारा देखने को मिलेगा। ऐसा दुर्लभ नजारा होगा कि आज तक न किसी ने देखा होगा और न ही इसकी कल्पना की होगी। अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे कि ऐसा भी हो सकता है। जी हां, आसमान में ग्रहों की परेड होगा। 6 ग्रह एक लाइन में नजर आएंगे। उगते सूर्य के बहुत करीब दिखाई देंगे। शनि ग्रह और पतले से अर्धचंद्राकार चंद्रमा के बीच लाल रंग का मंगल ग्रह नजर आएगा। सूर्योदय से ठीक पहले सुबह 5 बजे के करीब यह नजारा देखने को मिल सकता है। NASA ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।

Prabhanshu

About Admin नमस्कार दोस्तों मेरा नाम उदित है, मैं एक ब्लॉगर हूँ। Jagrukpublic.com ब्लॉग पर मैं कंटेंट राइटिंग करता हूँ। 2022 से मैंने ब्लागिंग करना शुरू किया है । मैं अपने ब्लाग के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं,शिक्षा,व्यापार व तकनीकी विषयों की जानकारी देने का कार्य करता हूँ | अगर हमारे इस ब्लाग से सम्बंधित कोई सुझाव आप हमें देना चाहें तो हमारे ई- मेल - [email protected] पर मेल कर कर सकते हैं। धन्यवाद

View all posts by Prabhanshu →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *