September 29, 2024

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग सुविधा UP Abhyudaya Free Coaching Registration 2023

नमस्कार साथियों आज हम आप सभी को UP Abhyudaya Free Coaching Registration योजना के बारे में जानकारी देंगे | बहुत ऐसे छात्र छात्राएं हैं जो पढने में तो बहुत तेज हैं लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से परीक्षा की तयारी हेतु कोचिंग में एडमिशन लेने में सक्षम नहीं हैं | इन सभी छात्र छात्राओं हेतु ही उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आरंभ की है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना क्या है?, इसके लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन आदि। UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2022 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलेगी निशुल्क  कोचिंग की सुविधा 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीएस, सीडीएस, नीट और जे ई ई जैसी प्रतियोगिताओं की परीक्षा की तैयारी करने के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी | UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2022 का कार्यान्वयन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत छात्र छात्रों को ऑनलाइन स्टडी मटेरियल के साथ ऑफलाइन कक्षाएं भी प्रदान की जाएगी।

UP Abhyudaya Free Coaching Registration

ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यमों से कोचिंग की सुविधा उपलब्ध

UP Abhyudaya Free Coaching Registration

प्रदेश सरकार द्वारा अगले 100 दिनों में जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग के लिए UP Abhyudaya Free Coaching Registration सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। जिससे कि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकें।

इसे भी पढ़ें – नवोदय आनलाइन फार्म 2023 कैसे भरें: Navodaya Online Form 2023

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का उद्देश्य : UP Abhyudaya Free Coaching Registration 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा छात्र – छात्रों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की कोचिंग प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आरंभ की गई है।

  • मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से अब वह लोग भी कोचिंग प्राप्त कर पाएंगे जो अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कोचिंग नहीं प्राप्त कर सकते थे।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदेश के छात्रों को प्रदेश में ही ऑफलाइन तथा ऑनलाइन माध्यम से प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रदान की जाएगी।
  • प्रत्येक मण्डल मुख्यालय पर युवाओं के मार्गदर्शन के लिए कोचिंग संस्थान संचालित की जाएंगी।
  • इसी के साथ उन्हें वर्चुअल माध्यम से भी जोड़ा जाएगा। जिससे कि वह छात्र भी कोचिंग प्राप्त कर सके जो मंडल मुख्यालयों तक नहीं पहुंच सकते हैं।
  • कोचिंग प्रदान करने में विषय विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।
  • प्रदेश के योग्य अधिकारियों, आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, पीसीएस आदि द्वारा कोचिंग संस्थानों में कोचिंग प्रदान की जाएगी।
  • मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की कोचिंग प्रदान करने के लिए इस क्षेत्र से जुड़े शिक्षक छात्रों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।
  • अब प्रदेश का प्रत्येक छात्र UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2021के माध्यम से कोचिंग प्राप्त कर सकेगा।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ई प्लेटफार्म

प्रतिवर्ष उत्तर प्रदेश से करीब 4 से 5 लाख छात्र यूपीएससी, विभिन्न राज्य पीएससी, जे ई ई, नीट आदि परीक्षाओं में शामिल होते हैं। इसमें से ज्यादातर बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। ऐसे सभी बच्चों के लिए यह योजना बहुत लाभकारी साबित होगी। मंडलायुक्त लखनऊ के अंतर्गत ई लर्निंग कॉन्टेंट प्लेटफार्म विकसित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत छात्रों को स्टडी मटेरियल उपलब्ध करवाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – UP Rojgar Mela : sewayojan.up.nic.in का रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का आवेदन करने के लिए दस्तावेज
  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

आधिकारिक वेबसाइट- http://abhyuday.up.gov.in/

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के आवेदन की प्रक्रिया
  1. सर्वप्रथम आपको इंटरनेट ब्राउजर पर http://abhyuday.up.gov.in/ टाइप कर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा। होम पेज पर आपको रजिस्टर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. अब आपको परीक्षा का चयन करना होगा। इसके पश्चात आपके सामने इनरोलमेंट फॉर्म खुलकर आएगा।
  4. आपको इस फॉर्म में सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, फोन नंबर, ईमेल आई डी, डिवीजन, क्वालिफिकेशन, एड्रेस आदि दर्ज करना होगा।
  5. इसके पश्चात आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  6. आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको संबंधित जानकारी दर्ज करके अपने अकाउंट को वेरीफाई करना होगा।
  7. इसके बाद आपको कंफर्म के बटन पर क्लिक करना होगा।
  8. इस प्रकार आप मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।

यूजर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगइन एस यूजर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया डायलॉग बॉक्स खुल कर आएगा जिसमें आपका अपना यूजरनेम या फिर ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप यूजर लॉगइन कर पाएंगे।
  • समस्त जानकारी दर्ज करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन कम्प्लीट

इसे भी पढ़ें – Ayushman Card Downlode 2023 : आयुष्मान लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें

योजना का नाम  मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 
योजना लागू करने का वर्ष  2023
उद्देश्य  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग 
किसके द्वारा लागू की गई  उत्तर प्रदेश सरकार 
लाभार्थी  उत्तर प्रदेश के छात्र – छात्रा 
आधिकारिक वेबसाइट  http://abhyuday.up.gov.in/

Prabhanshu

About Admin नमस्कार दोस्तों मेरा नाम उदित है, मैं एक ब्लॉगर हूँ। Jagrukpublic.com ब्लॉग पर मैं कंटेंट राइटिंग करता हूँ। 2022 से मैंने ब्लागिंग करना शुरू किया है । मैं अपने ब्लाग के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं,शिक्षा,व्यापार व तकनीकी विषयों की जानकारी देने का कार्य करता हूँ | अगर हमारे इस ब्लाग से सम्बंधित कोई सुझाव आप हमें देना चाहें तो हमारे ई- मेल - [email protected] पर मेल कर कर सकते हैं। धन्यवाद

View all posts by Prabhanshu →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *